
अगर आप अपने घर पर स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर तिरंगा फहराना चाहते हैं तो आप राष्ट्रीय ध्वज के नियम जरूर जान ले अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है राष्ट्रीय ध्वज को लेकर 2022 में कुछ नए नियम जारी किए गए हैं
तिरंगा हमारे देश की शान है और इसका सम्मान करना सभी देशवासियों का मूल कर्तव्य है हमारे देश में पहले घर पर तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं थी लेकिन 1996 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद में सभी भारतीयों को घर पर तिरंगा फहराने की अनुमति मिली है लेकिन इसके लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं
राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए इंडियन फ्लैग कोड 26 जनवरी 2002 को लागू हुआ और इसी के अनुसार ही राष्ट्रीय ध्वज को हम अपने संस्थानों घरों या गाड़ियों में फहरा सकते हैं और वर्ष 2022 में कुछ नए नियम भी जोड़े गए हैं तो आईए जानते हैं राष्ट्रीय ध्वज के नियम
राष्ट्रीय ध्वज के लिए जो नियम बनाए गए हैं उन नियमों का पालन करना आवश्यक है जाने अनजाने में हुई गलती से आपको 3 साल की सजा हो सकती है इसलिए आप राष्ट्रीय ध्वज के लिए बनाए गए नियमों का पालन करें और अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराये
तिरंगा फहराने को लेकर यह है नियम
तिरंगा फहराने के लिए सबसे महत्वपूर्ण नियमों में हम आपको बता दें कि जब भी आप तिरंगा पर आए तो तिरंगा झुका हुआ नहीं होना चाहिए और तिरंगे को कभी जमीन से टच नहीं होने देना है इसी के साथ ही तिरंगे को पानी नहीं लग रहा हो
राष्ट्रीय ध्वज को आप अपनी गाड़ी पर नहीं लगा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज को गाड़ी पर केवल राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री, मुख्यमंत्री इसके अलावा प्रदेशों के कैबिनेट मंत्री, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस वह कुछ अन्य लोगों को एक गाड़ी के दाएं तरफ तिरंगा लगने की अनुमति मिली हुई है
स्वतंत्रता दिवस के मौके को छोड़कर आप कागज या प्लास्टिक के तिरंगे नेशनल फ्लैग कोड का उल्लंघन माना जाएगा और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतियोगिताओं में इस तरह के तिरंगे उपयोग में लेने के पश्चात इनका सम्मान से डिस्पोजल करना आवश्यक है
आप जब भी तिरंगा फहरा रहें हैँ तो इस बात का विशेष ध्यान रखें की तिरंगा हमेशा साफ सुथरा होना चाहिए और कटा फटा या मेल को चला तिरंगा है तो उसे एकांत में सम्मान के साथ डिस्पोजल करें
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर कुछ भी लिखना तिरंगे का अपमान माना जाएगा इसके अलावा तिरंगे को किसी भी ड्रेस या अन्य जगहों पर काम में नहीं लिया जा सकता, तिरंगे को किसी भी टेबल या अनेक जगह को ढकने के लिए काम में नहीं लिया जा सकता और तिरंगे में किसी भी तरह का सामान नहीं रख सकते हैं केवल स्वतंत्रता दिवस पर पंखुड़ियां की छूट रहती है
जब भी तिरंगा फहराये तो इस बात का विशेष ध्यान रखें की आप जहां तिरंगा फहरा रहे हैं उसके आसपास में कोई अन्य ध्वज तिरंगे से ऊपर या तिरंगे के बराबर नहीं होना चाहिए
राष्ट्रीय ध्वज का आकार वैसे तो कोई फिक्स नहीं है लेकिन हमेशा तीन अनुपात 2 के आयताकार रूप में ही राष्ट्रीय ध्वज का शेप होना चाहिए और सबसे ऊपर केसरिया एवं सबसे नीचे हरा और बीच में सफेद रंग और साथ में 32 तीलियों का अशोक चक्र होना आवश्यक है
तिरंगा फहराने के नये नियम
तिरंगा फहराने के नियमों में वर्ष 2022 में थोड़ा बदलाव किया गया है पहले रात्रि में तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं थी लेकिन अब रात्रि में तिरंगा फहराने की अनुमति भी मिल चुकी है
इसके अलावा अभी तक हाथ से बुना और काता हुआ ऊन, कपास या रेशमी खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज ही फहराने की इजाजत थी, लेकिन अब मशीन से बना हुआ कपास, ऊन या रेशमी खादी से बना तिरंगा भी फहरा सकेंगे. साथ ही अब पॉलिएस्टर से बना तिरंगा भी फहराया जा सकता है.